
देवभोग :- रस्सी खींचा, फिर जलेबी भी खाया और इनाम लेकर घर लौटे।माताएं बोली स्कूल का दिन याद आ गया। देवभोग के एक निजी शैक्षणिक सस्थान का उद्देश्य भी यही था कि घर के आंगन व किचन फिर बच्चो को स्कूल भेजने की तैयारी में साल निकाल देने वाली माताओं को ऐसा अवसर भी मिले जिसमे उन्हे स्कूल के दिन तो याद आए ही, बच्चे भी माताओं को प्रतिभा अपने आंखो से देख उनके नक्शे कदम पर चलना सीखे। संस्था के डायरेक्टर हेमंत मिश्रा, प्रिंसिपल मांडवी मिश्रा व संस्था के पालक समीति अध्यक्ष लता माहेश्वरी के प्रयासों से यह अनोखा आयोजन एम मनु पब्लिक स्कूल प्रांगण में रखा गया था। देवभोग व आसपास के 100 से भी ज्यादा माताएं इस आयोजन में भाग लिया।
माताओं रस्सी खींच कर जंहा दम दिखाती नजर आईं, वहीं कुर्सी दौड़ में चालाकी दिखाते नजर आए। नृत्य, संगीत व गीत में भी माताओं की प्रतिभा देख मौजूद बच्चो ने ताली बजाकर माताओं का उत्साह वर्धन करते नजर आए। माताओं की जलेबी दौड़ ने भी बच्चों को खूब ललचाया। संस्था की प्रिंसीपल मांडवी मिश्रा ने कहा की इस आयोजन से माताओं की भावनाओ को जोड़ा गया। उनकी प्रतिभा को उनके बच्चो के सामने लाया गया, कई बच्चे माता के फटकार के बाद उन्हें ही सवालों की झड़ी लगा जाते है, ऐसे बच्चों सामने मां की प्रतिभा सामने लाकर उनकी अहिमियत को समझाना भी इस आयोजन का मकसद था। पूरे आयोजन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले माताओं के समूह के अलावा एकल प्रतियोगिता में अव्वल सभी माताओं को पुरस्कृत किया गया।आयोजन को सफल बनाने में संस्था के कर्मी पूरब मांझी, गुणवती मांझी, पायल पात्र, तेजस्वनी सोना, लीना अग्रवाल, संतृप्ति पात्र ,चंचल कत्तर, सुस्विता बाघ, गहना यादव, लक्ष्मी, टिकने, अनंत व प्रताप की अहम भूमिका रही।
