खरसिया :- शासकीय महाविद्यालय खरसिया में उमेश पटेल केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में वार्षिक छात्र स्नेह सम्मेलन धूम धाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य, एकल नृत्य, गीत, नाटक आदि की मनमोहक प्रस्तुति देखने को मिली। वार्षिक उत्सव में सरस्वती वंदना और राज्यगीत के पश्चात् समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नन्दकुमार पटेल जी ने अपने उद्बोधन में समस्त छात्रों, महाविद्यालयीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्नेह सम्मेलन की बधाई शुभकामना देते हुए कहा कि महाविद्यालय के लिए एक ऑडिटोरियम स्वीकृति प्रक्रिया में है एवं अन्य कमियों को भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि की आसंदी से सुनील शर्मा ने महाविद्यालय के विकास के लिए पूर्ण प्रयास करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि अभय महन्ती पूर्व जिला पंचायत सदस्य रायगढ़ ने खेल मैदान में स्थित 400 मीटर परिधि के दौड़- पथ निर्माण में सहयोगी रहे तत्कालीन पटवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर के तिवारी ने अपने प्रतिवेदन में महाविद्यालय के विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाविद्यालय नैक से बी ग्रेड मूल्यांकित हुआ है। हिन्दी और रसायन विभाग के प्रोफेसर क्रमशः डॉ. रमेश टण्डन और डॉ. मो. तलहा को शोध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इन विभागों में शोध केन्द्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ कर्मचारियों के स्थानान्तरण होने पर स्टॉफ की कमी भी इन्होंने बताई। इस कार्यक्रम के दौरान जयनन्द एवं साथी, उमा चौहान एवं साथी, संगीता राठौर एवं समूह, योगेश्वरी एवं सहेली, उर्वशी एवं समूह, नम्रता एवं समूह, आरती और दिव्या, कविता चन्द्रा, कुसुमलता एवं समूह, गोमती और योगेश्वरी, योगेश्वर एवं साथी, कविता यादव और समूह, विक्रांन्त और मायकल, अजय और साथी, अंजनी पटेल, रश्मि खूंटे, अनूप और साथी पदमिनी और योगेश्वरी, कौशिल्या और रेशमा चौहान, खुशबूलता और सहेली चांदनी और सोनम, तानिया राठौर, नवीशा, यामिनी और हेमा, शांता राठिया और सुस्मिता एनएसएस समूह एनसीसी समूह, जयनंद समूह, अक्षय समूह, संगीता समूह, संजना यादव यश चंदोलिया, कुसुमलता साहू, आरती बारमते आदि ने सुसज्जित वेशभूषा में देशभक्ति, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृ ति-सुवा, करमा ददरिया, देश के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति, बेटी बचाओ, एसिड अटैक, नशामुक्ति, अंधविश्वास, शहीद-ए-दास्तान आदि पर एकल नृत्य युगल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक, गीति नाट्य तथा एकल गीत की बेहतरीन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं इस कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. जयराम कुर्रे व डॉ. आकांक्षा मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. पी एल पटेल एवं कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा प्रो. एम एल धीरही ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानीय जन प्रतिनिधि, नगरपालिका के पार्षद, एल्डरमैन, एसडीएम, एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी,छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज जनसूचना अधिकारी वीपीएम व पत्रकार, गणमान्य नागरिक महाविद्यालय के समस्त प्रोफेसर, कर्मचारी, छात्र, भूतपूर्व छात्र उपस्थित रहे। बता दें, महाविद्यालय के इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के के सभी स्वयं सेवक और कैडेट ने इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया।
शासकीय महाविद्यालय खरसिया की वार्षिक उत्सव में दिखी देश की संस्कृति – वेदप्रकाश महंत।
