किरंदुल — छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट बस्तर के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किरंदुल निवासी एवं दंतेवाड़ा जिले के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तथा जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी जयदीप माकन ने सौजन्य भेंट करते हुए किरन्दुल नगर क्षेत्रान्तर्गत एन०एम०डी०सी०किरंदुल परियोजना में स्थित मैन मार्केट एवं झुगी झोपड़ी को नजूल घोषित कर पट्टा देने की मांग का ज्ञापन सौंपा । युवा भाजपा नेता जयदीप माकन ने छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री को सौपे गए ज्ञापन में मांग की है कि नगर पालिका परिषद् किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार एवं झुगी झोपड़ी जो की 30-35 वर्ष पूर्व से ही एन०एम०डी०सी० परियोजना के स्वामित्वाधिन (लीज ऐरिया) में है जिसमें निकाय द्वारा मार्ग प्रकाश व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था ही की जाती है, परन्तु अन्य निर्माण कार्य एवं मकान बनाने की अनुमति एन०एम०डी०सी० द्वारा प्रदाय नहीं कि जाती है। जिससे नगर पालिका की राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है एवं वर्षो से निवासरत लोगो को कई तरह की परेशानीयां हो रही है ।उक्त मुख्य बाजार एवं आस-पास की झुगी झोपड़ीयों के सिवरेज सिस्टम जो काफी वर्षो पुराना हो जाने एवं आबादी के बढ़ने के कारण ड्रेनेज सिस्टम में काफी भार पड़ रहा है। जिससे आम नागरीको द्वारा खुल्ले में शौच / गंदगी आदि करने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पालिका द्वारा आर्किटेक्ट के माध्यम से मास्टर प्लान भी तैयार करनवाया जा रहा है ।अत: सम्पूर्ण मुख्य मार्केट क्षेत्र एवं झुगी झोपड़ी में निवासरत् नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण भूमि एन०एम०डी०सी० प्रबंधन के लीज क्षेत्र से हटाकर नजूल घोषित कर पट्टा प्रदान करने की कृपा करें ।
