रिमझिम बारिश के बीच ओम सोनी पैनल का धुंआधार प्रचार जारी – 15 सितंबर को होगा किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव ।

व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जाकर कर रहे मतदान की अपील ।

 दो पैनल और एक निर्दलीय प्रत्याशी है मैदान में ।

किरंदुल – लौह नगरी में किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के द्विवार्षिक चुनाव में बुधवार को सभी प्रत्याशियों ने फूल माला पहनकर नारेबाजी करते हुए गाजेबाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ आतिशबाजी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया था । व्यापारियों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है । विदित हो कि ओम सोनी पैनल से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओम प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष संजय सोनी, सुषमा साहू, कोषाध्यक्ष विशाल जैन ,सचिव राज प्रसाद,सह सचिव शेखर दत्ता,मोहित धवन, हैं ओम सोनी पैनल को चुनाव चिन्ह कलश प्राप्त हुआ है तो वहीं जयदीप माकन पैनल से अध्यक्ष पद पर जयदीप माकन, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा , उषा साहू, कोषाध्यक्ष विकास स्वामी,सचिव राजेश वेपराल (राजू), सह सचिव मोहमद आसिफ , सुजीत कुमार सोनकर पैनल को चुनाव चिन्ह तराजू आवंटित किया गया । चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय पुष्पा माहोरे को तितली चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया हैं । चुनाव चिन्ह आबंटन के पश्चात ओम सोनी पैनल और जयदीप माकन के पैनलों की टीम ने एवं निर्दलीय प्रत्याशी ने धुंआधार प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया ।किरंदुल में हो रही रिमझिम बारिश के बीच ओम सोनी पैनल के प्रत्याशी व्यापारियों की दुकानों में जा कर व्यापारियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं ।इस संबंध में ओम सोनी पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओम सोनी ने कहा कि हमारी पूरी टीम किरंदुल नगर के हर व्यापारी भाई के पास जा कर मतदान में भाग लेने के साथ साथ हमारे पैनल की जीत के लिए समर्थन मांग रही है ।