पितईबंद में सरस्वती पूजन के साथ हुआ विद्यारंभ संस्कार।

राजिम – बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पितईबंद के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती माता का पूजन दीप महायज्ञ के साथ वैदिक मंत्र का उच्चारण कर किया गया। साथ ही संतोष कुमार साहू संकुल समन्वयक द्वारा बालवाड़ी के 08 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया।जिसमें चुनेंद्र पुष्पेंद्र मयंक सेन चांदनी नोमिता तेजस्वी वीरा दानेश्वरी देवांगन शामिल है।पूजन में प्रधान पाठक द्वय सुनील कुमार पाण्डेय आशा ध्रुव सहित शिक्षक सुनील कौशिक चंद्रप्रभा सोनवानी योगेश्वरी साहू विजय कुमार महोबिया अराधना नाग भारती साहू और विद्यालय के बच्चे सम्मिलित हुए।संकुल समन्वयक संतोष साहू ने कहा कक्षा पहली में दाखिला होने से पहले बच्चों में प्रखर बुद्धि का विकास हो संस्कारवान बने इसलिए विद्यारंभ संस्कार कराया जाता है।माता सरस्वती की कृपा सभी के ऊपर बनी रहे इसी भाव के साथ श्रद्धा पूर्वक प्रार्थना किया जाता है।वाद्य यंत्र का भी पूजन कराया गया।सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि हमारे विद्यालय में छोटे छोटे बच्चे प्रतिदिन प्रार्थना के समय बैंड बाजे के साथ संगत करते है।जो कि मां शारदे की ही कृपा है।शिक्षक गायन वादन मंच संचालन में दक्ष है।और भी उसमें निखार आए ऐसा हम कामना करते है।आशा ध्रुव प्रधान पाठक ने सभी शिक्षकों एवं बच्चो को बधाई देते हुए कहा हम स्वच्छता को जीवन में धारण करे।स्वच्छ रहेंगे तभी हम स्वस्थ रहेंगे।सुनील कौशिक ने कहा प्रति शनिवार को योगा और व्यायाम सिखाया जाता है उसको प्रतिदिन घर में भी करे।साथ ही सभी शिक्षकों ने बच्चो को आशीर्वचन प्रदान किए।विजय कुमार महोबिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पावन अवसर है कि हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नशा से मुक्त रहने संकल्पित हो जाए।तभी हमारा आज का पूजन सार्थक होगा।भारती साहू शिक्षिका ने बसंत पर्व पर प्राथमिक विद्यालय को माता सरस्वती की प्रतिमा भेंट की।