घोषणाओं को पूरा करने मे अव्वल नंबर पर है सरपंच भामिनी।

प्रमोद दुबे 

बेलसोंडा/महासमुंद – ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर लगातार निभा रही है अपना वचन, चाहे बेटी विवाह हो या दुखी परिवार को सहायता राशि अपनी घोषणाओं को अमल करने मे सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर पुरे जिले मे सबसे अव्वल नंबर पर है l अभी बीते दिनों दिनांक 11 नवम्बर को वार्ड नंबर 18 क़े नंदूराम धीवर की माता किसनौतीन धीवर का स्वर्गवास होने पर अपनी चुनावी घोषणा को पूरा करने क़े क्रम मे सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर ने अपनी वार्ड पंच श्रीमती हेमा देवचंद साहू क़े साथ दुखी परिवार क़े घर जाकर उनकी बड़ी बहू श्रीमती पूना नंदूराम धीवर को 2000/ नगद प्रदान किया l विदित है कि सरपंच श्रीमती चंद्राकर गांव की प्रत्येक बेटी की विवाह मे 1105/ रूपये तथा दुखी परिवार को 2000/ नगद तथा 50 किलो चावल लगातार देते आ रही है l वचन निभाने की इस कार्य से सभी ग्रामीणजन अत्यंत खुश है l