पोषण माह में विभिन्न विभागों द्वारा 3 लाख 40 हज़ार से अधिक गतिविधियों का अब तक हुआ आयोजन।

01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का हो रहा आयोजन।

प्रमोद दुबे 

    महासमुंद – सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जन आंदोलन के रूप में  ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाम मूलक आयोजन एवं गतिविधियों के लिए इसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों द्वारा इसे समन्वय पूर्वक संचालित किया जा रहा है।जिले मे कलेक्टर  विनय लंगेह के मार्गदर्शन मे जिसमें महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का सतत आयोजन 1789 आंगनबाड़ी केंद्रों मे किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय व जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अजय साहू के निर्देशन मे आज तक महिला बाल विकास द्वारा 234681 गतिविधियां, जल शक्ति विभाग द्वारा 3312 गतिविधियां, सूचना एवं प्रसारण विभाग के तहत 223 गतिविधियां, आयुष के अंतर्गत 3798 गतिविधियां, खेल एवं युवा विभाग के अंतर्गत 671 गतिविधियां, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अंतर्गत 576 गतिविधियां, मत्स्य एवं पशु विभाग की ओर से 325 गतिविधियां, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 18309 गतिविधियां, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग की ओर से 1992गतिविधियां।