बागबाहरा के युवा साथियो ने घुमन्तु* *जानवरो को शहर के कई* *स्थानों पर पहुच चारा खिलाया*

*बागबाहरा के युवा साथियो ने घुमन्तु* *जानवरो को शहर के कई* *स्थानों पर पहुच चारा खिलाया*

बागबाहरा- कोविड -19 के विकराल स्थिति में जहाँ मनुष्य अपने खाने पीने का सामान बड़ी मुश्किल से जुटा पा रहे है तो सोचो इस विकराल व भयावह स्थिति में घुमन्तु जानवर जो मनुष्य के ऊपर निर्भर होते है उनकी क्या स्थिति होगी अधिकतर शहर में घुमन्तु जानवर किसीके घर से मिलने वाले खाने, बाजार में बचे हरि सब्जियों पर आश्रित रहते है लेकिन अभी सम्पूर्ण लॉक डाउन के चलते वे सब नही मिल पा रहे है जिसके चलते जानवर चारा की राह में इधर उधर भटक रहे है इन विषम परिस्थितियों शहर के कुछ युवा मनीष चंद्राकर द्वरा पैरा लोकू चंद्राकर (पार्षद) द्वारा ट्रेक्टर की सेवा की साथी मनिंदर सिंग सलूजा(नानू),विभास अग्रवाल निवासी वार्ड क्रमांक-8 गुरुद्वारा पारा के साथ वार्ड -12 तेन्दुलोथा के युवा साथी सूर्यकांत चन्द्राकर(सोनू), मनोज चन्द्राकर(मोनू), संदीप चन्द्राकर(पप्पू),छगन यादव ने ट्रेक्टर मे चारा भरकर शहर के कई चौक चौराहो में पहुचकर जानवरो तक चारा पहुचाया व खिलाया