जरूरतमंदों को राशन वितरण का विधायक ने किया शुभारंभ,

*जरूरतमंदों को राशन वितरण का शुभारंभ करते हुए विधायक*,
सरायपाली विधानसभा के विधायक,  किस्मत लाल नंद ने, वर्तमान कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, तथा लॉक डाउन की स्थिति में लोगों के काम बंद हो जाने से, होने वाले परेशानियों को, विशेष रूप से ध्यान में रखकर, जरूरतमंदों को राशन वितरण का शुभारंभ शहर कांग्रेस के अध्यक्ष आर.एन .आदित्य अधिवक्ता ,के निवास स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुभारंभ किया l इस अवसर पर शहर कांग्रेश के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आर . एन.आदित्य, फिरोज खान प्रभारी महामंत्री, तथा शुरू पानी ग्राही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के गरिमामय उपस्थिति में हुई ,
इस अवसर पर नंद ने कहा ,कि माननीय मुख्यमंत्री के संदेश के साथ साथ , मोहन मरकाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, एवं महासमुंद जिला कांग्रेस के अध्यक्षा  रश्मि चंद्राकर  के संदेशों को विशेष ध्यान रखते, हुए उक्त कार्य का शुभारंभ किया गया l
तथा नंद  ने सरायपाली शहर के सभी व्यापारियो ,नागरिकों से भी निवेदन किया कि यथासंभव अपने आप से जो भी हो सके, जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का सहयोग करें, और इस पुण्य कार्य में अपना अपना योगदान देकर शहर के जरूरतमंदों को यथासंभव सहयोग प्रदान करें l