पंचायतों में जल संकट की सूचना पर विधायक अनुप नाग ने दिया ठोस आश्वासन :-

 

*पंचायतों में जल संकट की सूचना पर विधायक अनुप नाग ने दिया ठोस आश्वासन :-

पखांजूर से बिप्लब कुंडू

*जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल आज विधायक कार्यालय अंतागढ़ पहुंचकर  विधायक  अनुप नाग  से मिलकर उन्हें दो अतिसंवेदनशील पंचायत ( ग्राम पंचायत कडंमे और ग्राम पंचायत छोटे बदली ) में उत्पन्न हुई पानी की गंभीर समस्या के बारे में अवगत कराया और साथ ही साथ बघेल ने विधायक  से ग्रामवासियों के लिए तत्काल पानी टैंकर की व्यवस्था कराने का निवेदन किया, जिस पर विधायक जी ने दिलीप बघेल को पूर्ण रूप से आश्वस्त किए है की उक्त दोनों ग्राम पंचायतों में अतिशीघ्र पानी टैंकर की व्यवस्था कर ग्रामीणों को जल संकट से मुक्त किया जायेगा ।*