*स्व.सोमप्रकाश गिरि सच्चे जनसेवक व जननायक थे-धनेन्द्र साहू*

*स्व.सोमप्रकाश गिरि सच्चे जनसेवक व जननायक थे-धनेन्द्र साहू*

मुकेश कश्यप@अभनपुर:-शनिवार को कुरुद विधानसभा के भूतपूर्व विधायक एवं दिगज्ज कांग्रेसी नेता स्व. सोमप्रकाश गिरी का निधन हो गया।इससे कुरुद सहित क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व वर्तमान अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व.गिरी जी क्षेत्र के दमदार एवं निष्ठावान व्यक्तित्त्व के धनी थे।भविष्य में जब-जब कुरुद कांग्रेस के इतिहास के पन्नो को पलटा जाएगा,सोमप्रकाश जी की छवि अविरल रूप में उभरकर लोगो के सामने आएगी।
श्री साहू ने बताया कि स्व.सोमप्रकाश जी तत्कालीन समय के सबसे सक्रिय एवं कर्तव्यपरायण व्यक्ति थे।उन्होंने उस दौर के नेताओं के बीच एक अलग पहचान बनाई जो आज की नई पीढ़ी के कांग्रेसियों के लिए प्रेरणास्रोत बन कर हमेशा से ही रहेगी।वे कुरुद विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की रीढ़ थे।उन्होंने अपने कार्यकाल में कुरुद कांग्रेस की नींव को मजबूत करने का काम किया।वे हम सबको जनता की सेवा की सीख देकर गए।उनमें जीवटता ,नम्रता, सरलता व मिलनसार व्यक्तित्व का अपार मिश्रण था।वे संघर्ष की मिसाल, जनता की सेवा ,समस्या निराकरण के लिए आखिरी समय काम करते रहे,मैं बचपन से उनके कार्यशैली से प्रभावित था।राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन के अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओ के वे प्रेरक रहे।वे सच्चे मार्गदर्शक ,निष्ठावान ,कर्मठ ,छत्तीसगढ़ के सच्चे माटी सपूत व छत्तीसगढ़ के इतिहास में अमर रहेंगे।मैं उन्हें शत-शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।ईश्वर इस दुख की घडी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करे।