सिरपुर ग्राम बंदोरा में हांथीयों ने पहुँचाया फसल को नुकसान
आनंद भोई ब्यूरो चीफ महासमुंद।हांथीयों का दल इन दिनों सिरपुर क्षेत्र में विचरण करते देखा गया है । सूचना प्राप्त हो रही है वन अमला भी हांथीयों के दल को ट्रेस कर ग्रामीणों को अवगत करा रही है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरपुर ग्राम बंदोरा के जगदीश पटेल के खेत मे खड़ी फसल को हांथीयों ने नुकसान पहुंचाया है।आस पास के ग्रामीण भी अपने रबी फसल की रक्षा के लिए हांथीयों को अपने क्षेत्र से दूर भगाने के लिए वन अमला की सहायता ले ले रहे है।
