भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छुरा – भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी जाने वाले छोटे बच्चो को बिना चप्पल पहने आंगनबाड़ी जाते तथा भीषण धूप में जहां सड़क पर 1 मिनट भी खड़ा होना मुश्किल है ऐसे में बिना चप्पल घर जाना उनकी मजबूरी बन चुका है इससे राहत दिलाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गरियाबंद जिले के छुरा इकाई के अंतर्गत चलाए जाने वाले आयाम सेवार्थ विद्यार्थियो की टोली ने निःशुल्क चप्पल वितरित कर एक प्रभावशाली पहल की है । अभाविप के कार्यकर्ता भिषेक पांडेय ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतर्गत भीषण गर्मी को देखते हुए जहां देशभर में सकोरा अभियान चलाया जा रहा तथा पक्षियों के लिए पानी रखने का आग्रह किया जा रहा है वही सेवार्थ विद्यार्थियो के द्वारा समय समय पर समाज में आवश्यकता के अनुरूप सेवा कार्य किए जाते है।

महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियो के साथ हमने अभियान लिया हम भीषण गर्मी से बचाव हेतु समाज को प्रेरणा देने हेतु पहल करेंगे जिसके तहत हमने दूरस्थ गांव तक पहुंचकर आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क चप्पल वितरित किया । प्रमुख रूप से स्नेहा शर्मा, यशु पांडेय, लोकेश्वरी यादव, एकलव्य शर्मा, मुस्कान देवांगन पायल पांडेय तथा अन्य का सहयोग रहा है ।
