जल स्वच्छता मिशन की बैठक 13 को

जल स्वच्छता मिशन की बैठक 13 को

आनंद भोई महासमुंद।कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक मंगलवार 13 अप्रैल को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11ः00 बजे रखी गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बैठक में जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित समोदा-अछोला एवं चरौदा ग्रुप वाटर सप्लाई स्कीम के अंतर्गत आने वाले क्रमशः 21 एवं 05 ग्रामों की योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति एवं आॅनलाईन निविदा आमंत्रण के लिए प्रारूप निविदा आमंत्रण सूचना पर चर्चा एवं अनुमोदन, रेट्रोफिटिंग योजना के लिए आमंत्रित आॅनलाईन निविदाओं में निविदावार प्राप्त हुई न्यूनतम दरों पर चर्चा एवं अनुमोदन की जाएगी। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपस्थित होने को कहा गया है।