धमतरी जिले में एनएसयूआई के ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति*

*धमतरी जिले में एनएसयूआई के ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति*
मुकेश कश्यप@
धमतरी:-जिले के समस्त ब्लाकों में एनएसयूआई अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रभारी प्रभारी विशाल चौधरी के आदेश एवं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्दश पर धमतरी के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवागन ने की है।
जारी सूची में ब्लाक 1 धमतरी शहर अध्यक्ष तेजप्रकाश साहू, ब्लाक 2 धमतरी शहर शकुंतला देवांगन, ब्लाक 1 धमतरी ग्रामीण पारसमणी साहू, ब्लाक 2 धमतरी ग्रामीण नोमेश सिन्हा, बेलर चैतन्य साहू, नगरी अंकुश देवांगन, कुकरेल तुषार साहू, मगरलोड लक्ष्मण साहू, भखारा सौरभ पाल, कुरुद ब्लाक अध्यक्ष योगेश निर्मलकर को बनाया गया है।