*टीचर्स एसोसिएशन ने दिवंगत शिक्षक के परिवार को दी 26080 ₹ की सहयोग राशि
राजिम,,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक ईकाई फिंगेश्वर के तत्वाधान में लक्ष्मीनारायण निषाद सहायक शिक्षक(एल बी) शासकीय प्राथमिक विद्यालय बिडोरा के आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके गृहग्राम राजिम में जाकर उनकी धर्मपत्नी एवं पिताजी को टीचर्स एसोसिएशन फिंगेश्वर द्वारा 26080 रुपए की सहयोग राशि के रूप में दी गई। इस अवसर पर टीचर्स एसोसिएशन के जिला संयोजक भुवन यदु,ब्लाक अध्यक्ष हुलस साहू,किरण साहू,दिनेश सोनी,छगन दीवान,यशवंत साहू,धनीराम यदु (प्रधानपाठक) शिक्षक उपस्थित थे। वही दिवंगत परिवार को सहयोग राशि के रूप ब्लाक ईकाई फिंगेश्वर के शिक्षक व संकुल केन्द्र बोरिद के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।*
