जुलूस में शामिल समाज प्रमुखों व अकीदतमंदों का फुलमाला से स्वागत जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी की दी मुबारकबा
जगदलपुर बस्तर, -:शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाले गए भव्य जुलूस का आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल समाज प्रमुखों,धर्मगुरुओं और अकीदतमंदों का पुष्पहार पहनाकर फुलमाला से स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया साथ ही जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद प्रेषित कर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा”हजरत मोहम्मद साहब का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए दया, करुणा,शांति और प्रेम का मार्गदर्शक है। उनके बताए सत्य और भाइचारे के रास्ते पर चलकर ही समाज में स्थायी सुख-शांति कायम की जा सकती है। बस्तर की यह खूबसूरत तासीर रही है कि हम सभी त्यौहार मिलकर और आपसी सौहार्द के साथ मनाते हैं। ईद मिलादुन्नबी का यह मुकद्दस मौका हमारे बीच आपसी एकता और मोहब्बत के धागे को और मजबूत करता है।”पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा”ईद मिलादुन्नबी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत और
खिदमत-ए-खल्क का संदेश देने वाला पावन अवसर है। पैगंबर साहब ने दुनिया को आपस में जोड़ने, गरीबों की मदद करने और समाज में न्याय स्थापित करने की सीख दी। आज के दिन हम सभी को उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। जगदलपुर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।”इस अवसर पर पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,पूर्व सभापति कविता साहू,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,गौरनाथ नाग,महामंत्री अमरनाथ सिंह,जाहिद हुसैन,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,कमलेश पाठक,राजेश साहू,आकिब रजा,समीर खान आदि मौजूद रहे..
