खट्टे मीठे स्वाद से करे शरीर की देखभाल।

इसका खट्टा और मीठा स्वाद किसी भी व्यंजन को जायकेदार बना सकता है। इसका उपयोग लोग चटनी के रूप में, पानी-पूरी का पानी बनाने में और खाने में खटास लाने के लिए करते हैं। इसके अलावा, क्या आपको मालूम है कि इमली का इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकता है। यही वजह है कि इमली का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से चला आ रहा है। आज जानते है इमली की पत्तियों के बारे मे ।

फायदे :- 
महिलाओं के लिए  फायदेमंद
महिलाओं के लिए ये पत्तियां किसी वरदान से कम नहीं। यदि आपको भी पिरियड्स क्रैम्प्स की समस्या होती है तो इसका इस्तेमाल आपको आराम दिला सकता है। इसमें दर्द निवारक एक्टिविटी होती है, जो दर्द से राहत देता है।

दांत दर्द से मिलेगा छुटकारा
इमली की पत्तियां ऑरल हेल्थ के बहुत लाभदायक मानी जाती है। दांतों के दर्द समेत कई समस्याओं से यह आपको छुटकारा दिला सकते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत करता है
इमली की तरफ इसकी पत्तियों में भी विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। जो शरीर के इम्यूनिटी को बढ़ाकर वायरल बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है।

बालों के लिए चमत्कार
इमली की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-डैन्ड्रफ गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बालों के सेहत को को सुधारने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ भी तेजी से होती है और मजबूती भी बढ़ती है। इसके अलावा यह स्कैल्प की समस्याओं से भी राहत दिलाता है।