दुर्ग/ भिलाई:- शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद,भिलाई जिला-दुर्ग के तत्वाधान में दिनांक 10 फरवरी 2024 को शाला प्रांगण में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय गीत के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व पुष्पहार के साथ किया गया। मंच संचालन का कार्य सहायक शिक्षक प्रीतम कुमार साहू के द्वारा किया गया।
कक्षा पहिली से पाँचवीं के बच्चों ने हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी दोनों गानों में नृत्य पेश किये।
सर्वप्रथम कक्षा पाँचवीं बालिका वर्ग से साक्षी साहू,चंचल,हेमप्रभा,मोनिका
,प्राची,एवं सुनैना ने मोगरा मोगरा….!
और डोगरी म रे…..! गाने पर मनमोहक नृत्य पेश किये ।
तत्पश्चात गुंजन,मान्या,डॉली एवं कोनिका ने काने के बाली म…..! गाना पर बहुत हीं सुंदर नृत्य कर खूब तालियाँ बटोरी। संस्था प्रमुख वीरेंद्र कुमार पारकर द्वारा उत्सव में नृत्य करने वाले सभी बच्चों को संतावना राशी प्रदान कर प्रोत्साहित किये।

इस कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद के समस्त शिक्षकगण,प्रधान पाठक वीरेन्द कुमार पारकर, प्रीतम कुमार साहू,निर्मला वर्मा,तिरनाथ यादव,कमलेश ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष झरना देवांगन, रसोईया रेखा गुप्ता,स्वीपर संतोषी हिरवानी ,पालकगण,ग्रामीनजन एवं कक्षा पहिली से पांचवीं तक के समस्त विद्यार्थी देविका साहू, सोनम, संजना, मोनिका,दीपिका,पायल,पूर्वि,नव्या,साक्षी,रागिनी,रेशमी,ख्वाईश,मालती,श्री,श्रेया,तानिया,तोषिका,एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। सहायक शिक्षक कमलेश ठाकुर द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा किया गया।
