कोरोना के चलते 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाना चाहिए

कोरोना के चलते 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाना चाहिए

राजिम।  छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार से मांग की है कि राज्य में कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है जिससे लोग भयभीत हैं इस बीच 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 अप्रैल से आयोजित करने टाइम टेबल घोषित किया जा चुका है तथा 12वीं बोर्ड परीक्षा 3 मई से आयोजित करने का टाइम टेबल मंडल कार्यालय द्वारा जारी किया गया है लेकिन विद्यार्थी और शिक्षक दोनों ही कोरोना भरे माहौल में भयभीत होकर परीक्षा दिलाएंगे और शिक्षक गण परीक्षा लेंगे लिहाजा राज्य सरकार को शीघ्र ही 10 वी 12वीं बोर्ड परीक्षा की टाइम टेबल को कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाना चाहिए यह छात्र और और शिक्षक हित के साथ ही साथ राज्य के नागरिकों के हित में होगा क्योंकि परीक्षा में यदि को रोना संक्रमण की संख्या बढ़ती है तो गांव नगर पूरे राज्य में भयावह स्थिति हो सकती है और संक्रमण और बढ़ता ही जाएगा |