फिंगेश्वर व्यापारी संघ की अच्छी पहल, सप्ताह में 3 दिन रखेंगे अपनी दुकाने बंद, संघ ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते स्वयं ही लिया निर्णय , एसडीएम को दी इसकी जानकारी।

फिंगेश्वर व्यापारी संघ की अच्छी पहल, सप्ताह में 3 दिन रखेंगे अपनी दुकाने बंद, संघ ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते स्वयं ही लिया निर्णय , एसडीएम को दी इसकी जानकारी।

प्रकाश वर्मा सह संपादक खबर गंगा

राजिम। जिले के फिंगेश्वर के व्यापारी समय-समय पर अनुकरणीय पहल करने में काफी आगे रहते हैं, इस बार भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते व्यापारी संघ ने स्वयं ही निर्णय लेकर सप्ताह में 3 दिन शुक्रवार शनिवार व रविवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया जिसकी लिखित जानकारी एसडीएम को दी गई। जो भी लोग कोरोना जैसे महामारी को भली-भांति समझते हैं वह लोग फिंगेश्वर के व्यापारियों की तारीफ की, उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि समूचा देश इस वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है शासन प्रशासन अपने स्तर पर कोरोना से रोकथाम के लिए लोगों से भीड़ में ना रहने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने मस्का लगाने की अपील तो कर रहे हैं लेकिन लोग अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे और ऐसी स्थिति जब तक मार्केट खुला रहेगा आमतौर पर बनी रहेगी जनहित को ध्यान में रखते हुए कम से कम 3 दिन दुकान बंद रखने का फैसला काबिले तारीफ है। एसडीएम जी डी वाहिले ने भी व्यापारी संघ के इस निर्णय का स्वागत किया है कहा की कोरीना जैसे संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापारियों की यह योगदान काफी सराहनीय है।