सैल्यूट है सरदार बलराज सिंह आपको..

सैल्यूट है सरदार बलराज सिंह आपको..
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले के दौरान कोबरा कमांडो सरदार बलराज सिंह ने सिक्ख धर्म मे सर्वोच्च स्थान पगड़ी से घायल साथी एस आई अभिषेक पांडेय की मदद की जब सरदार बलराज सिंह ने देखा की उसका घायल साथी दर्द से कराह रहा है नक्सलियों द्वारा यूबीएलजी (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉचंर) से दागी गई गोली उसके पैर के आर-पार हो गई मदद के लिए चीख रहा है खून काफी बह रहा था ऐसे में सरदार बलराज सिंह ने अपने सर पर बांधी पगड़ी को उतारा और आँखों से लगाकर प्रणाम किया फिर पगड़ी के कपड़े को अपने घायल साथी के जख्म पर बांध दिया जिससे उसका खून बहना बंद हो गया और दर्द से भी राहत मिली इस दौरान सरदार बलराज सिंह स्वयम भी घायल हो गए ..
वाह बलराज वाह. सैल्यूट है आपको सिक्ख धर्म सरबत दा भला और मेरा मुझ में कुछ नही जो कुछ है सो तेरा .. के भाव को लिए चलता है और वास्तव में इंसानित से बढ़कर कोई धर्म, कोई मजहब नहीं होता. जिसका नायाब उदाहरण सरदार बलराज सिंह ने पेश किया..
सीनियर IPS विज साहब ने घायल सरदार बलराज सिंह को अस्पताल जाकर पगड़ी भेंट की..