पिथौरा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार पिथौरा मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विक्की सलुजा के नेतृत्व में सैनिक एवं पूर्व सैनिको का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिसमे भूतपूर्व सैनिक कुबेर कुमार देवता एवं वर्तमान सैनिक एन सोना का सम्मान उनके निवास जाकर शाल,श्रीफल एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिसमें पूर्व सैनिकों ने अपने कालखंड में किए गए उन तमाम अनुभवो को साझा किया दोनो सैनिको में श्री कुबेर देवता ने बताया कि 1989 में उन्होंने अपनी सेवा की शुरुवात की बैंगलोर में ट्रेंनिग के पश्चात पठानकोट,जम्मू,देहरादून,फिरोजपुर, एव श्रीनगर के 40 किलोमीटर उपर पहन में ड्यूटी की है एव कारगिल के युद्ध मे भी अपनी सहभागिता निभाई है।तथा दूसरे सैनिक श्री एन सोना ने बताया कि उन्होंने 1992 में अपनी सेवा प्रारंभ की सबसे पहले

अहमदाबाद,जम्मूकश्मीर,पंजाब,
कर्नाटक में अपनी ड्यूटी की एव वर्तमान में असम के ढिबुगढ़ में पदस्त है।
कार्यक्रम को कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता रैदास गोयल,भाजपा मंडल महामंत्री आशीष शर्मा,भाजयुमो जिला महामंत्री विक्की सलुजा,पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री दुलीकेशन साहू,अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनूप तांडी एवं भाजयुमो नेता संजय सिंह मौजूद थे।
