करेले खाना किसी को पसंद नहीं होता है क्योंकि यह बहुत कड़वे होते हैं, लेकिन हर कड़वी चीज़ बेकार हो, ऐसा जरूरी नहीं है। हालांकि आपको बता दें कि करेले सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, इसमें कई सारे गुण मौजूद होते हैं। करेले में विटामिन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज हम आपको करेले के जूस के बहुत सारे फायदे बताएंगे जिसके बाद आप इसका सेवन करना शुरु कर देंगे। चलिए फिर करेले का जूस पीने के गुण जानते हैं।
करेले का जूस पीने के फायदे
मलेरिया के लिए करेला (बिटर गॉर्ड) के संभावित उपयोगकरेला (बिटर गॉर्ड) को पारंपरिक रूप से एशियाई, कोलम्बियाई और पनामियन द्वारा मलेरिया से लड़ने वाले पौधे के रूप में माना जाता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि करेला (बिटर गॉर्ड) की कई प्रजातियों में मलेरिया-रोधी गुण हो सकते हैं।
वजन घटाने में मददगार: करेले का जूस बहुत कड़वा होता है लेकिन इसके गुण के सामने कड़वाहट भी कम लगेने लगती है। अगर आप हर रोज करेले का जूस पीते हैं तो आपका वजन तेजी से घट जाएगा और आप स्लिम ट्रिम जैसे दिखेगी। करेले में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक, जिस कारण वजन तेजी से घटता है।
पाएं ग्लोइंग स्किन: ग्लोइंग, चमकदार और पिंपल्स रहित त्वचा के लिए आपको करेले का जूस पीना चाहिए। इसके सेवन से आपकी चेहरे की त्वचा खिल के आएगी। करेले के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंज और विटामिन के गुण पाए जाते हैं जो हेल्दी और निखरी हुई त्वचा पाने में मदद करता है।
मजबूत होगा पांचन तंत्र: अगर आपको भी पांचन से संबंधित समस्याएं होती है और उससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट करेले का जूस पीएं। करेले के जूस में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो पांचन तंत्र को बेहतरन रखने में मदद करती है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहयोगी: आज हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज का शिकार है। ऐसे में ब्लड शुगर कभी भी हाई और लो हो जाता है। अगर आपका भी यही हाल है तो रोजाना करेले का जूस पीएं, इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा और आप एकदम तंदुरुस्त रहेंगे।
