मानसून सत्र बजट चालू होने के बाद भी नहीं मिला किसानों का मुआवजा : अशवन्त तुषार साहू l 

महासमुंद :- महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण जन चौपाल लगाकर सुना ग्रामीणों की समस्याएं से अशवन्त तुषार साहू को किसनो ने बताया कि समोदा बैराज से प्रभावित किसानों को मुआवजा 2018 से लेकर आज तक नहीं मिल पाया है, ग्राम अछोला के 22 बड़गांव के 30 अछोली के 4 किसानों से 2018 में समोदा बैराज के लिए तीन गांव के 56 किसानों से शासन में 50 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया है, लेकिन इन किसानों को अब तक मुआवजा नहीं दिया गया, जिससे किसान परेशान हैं, प्रभावित किसान अछोला, बड़गांव, अछोली से जमीन लेकर बैराज बना लिया गया है, लेकिन मुआवजा के लिए किसानों को अब तक घुमाया जा रहा है, स्थानीय विधायक विनोद चंद्राकर, अधिकारी, बाबू, पटवारी, से मुलाकात कर किसान परेशान हो गए हैं आज तक कोई उनके बात को नहीं सुना तब जाकर किसानों ने अशवन्त तुषार साहू को बुला कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया, किसानों ने आगे कहा, पांच साल से अधिक समय होने के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है, किसानों को मुआवजा समय पर नहीं मिला तो, सभी किसान मिलाकर पुरे परिवार के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन खुद होंगे,