सुकमा :- 150 बटा के.रि.पु.बल के कमांडेट सारंग के नेतृत्व में जिला सुकमा के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुब्बाटोटा में नक्सलीयो से लोहा ले रहे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 150 बटालियन के द्वारा ग्राम दुबाटोटा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम दुब्बाटोटा पंचायत के आसपास के सभी ग्रामीणों, संरपच तथा स्कूली बच्चों के साथ उक्त कार्यक्रम को आयोजित किया गया तथा वृक्षारोपण के संबंध में ग्रामीणों को वृक्षारोपण का महत्व पर्यावरण को बेहतर बनाने मे वृक्ष और पौधों को महत्व के बारे में जानकारी दिया गया कि ये हवा को शुद्ध करते हैं पानी को संरक्षित करते है, जलवायु नियंत्रण मे मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते है और कई अन्य तरीको से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। 150 बटा के.रि.पु.बल ने सभी जवानों एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए, कहा की 150वीं वाहिनी सी.आर.पी.एफ. इस इलाके की विकास के लिए हमेशा तत्पर है तथा आपके विकास के लिए जो भी सहयोग होगा यह हम करते रहेंगे। वृक्षारोपण के संबंध में सारंग, कमाण्डेट 150 बटा के द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जानते है कि मानव जाति के अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ और पौधे बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन हम में से कितने लोग नियमित रूप से पेड़ लगाते है यदि आप ऐसा नही कर रहे है तो यह सही समय है जब आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी प्रयास कर सके उन्हें करना चाहिए। वृक्षारोपण मानव जाति को कई लाभ प्रदान करता है और हम सभी इस बारे मे अच्छी तरह जानते है हम यह भी जानते है कि हम में से प्रत्येक के द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास पृथ्वी पर समग्र पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा अंतर उत्पन्न कर सकते है।इस पावन अवसर पर सारंग, कमांण्डेट 150 बटर एस. एस. हॉकिप द्वितीय कमान अधिकारी विकास कुमार राय, उप कमाण्डेट, विवेकानंद प्रसाद, सहाए कमा. अजय त्यागी सहा मा. डॉ. आदित्य रंजन, चिकित्सा अधिकारी- 150. निशांत पाठक DSP दोरनापाल निरिक्षक जीडी रोहित सिंह, निरीक्षक/ जीडी कुमार रंजनी एवं दुब्बाटोटा हाई स्कूल के हेडमास्टर, शिक्षक ग्रामीण उपस्थित रहे। तत्पश्चात उक्त कार्यक्रम को विधिवत समापन किया गया।
