एकलव्य रेसिडेंसियल स्कूल रूद्रारम भोपालपटनम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी कम्प्यूटर शिक्षक को राजस्थान से किया गया गिरफ्तार ।

थाना भोपालपटनम
 जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़

झालावाड़ राजस्थान से ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया बीजापुर 

दिनांक 12.09.2026 को पीड़िता की माता/प्रार्थिया द्वारा थाना भोपालपटनम में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई । महिला एवं बाल संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील वैधानिक कार्रवाई हेतु निर्देशानुसार थाना भोपालपटनम् में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में थाना भोपालपटनम् में बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध क्रमांक 32/2026 पंजीबद्ध किया गया ।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक, बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के दिशा-निर्देशन में आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु SIT टीम का गठन किया गया। टीम की दो अलग-अलग टीमों को आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया, जिसमें एक टीम राजस्थान एवं दूसरी टीम को हरियाणा रवाना हुई।
लगातार तकनीकी आसूचना के आधार पर पतासाजी एवं घेराबंदी करते हुए प्रकरण के फरार आरोपी देवेन्द्र कुमार दहिया, पिता उमेद सिंह दहिया, उम्र 34 वर्ष, को हिरासत में लिया गया। आरोपी को झालावाड़ राजस्थान से ट्रांजिट रिमाण्ड पर बीजापुर लाया गया ।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना भोपालपनटनम् में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।