
कलेक्टर छिकारा ने इस दौरान शासन की योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किए जाने के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मत्स्य बीज उत्पादन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करें तथा जिले के मत्स्य पालकों को शासकीय दर पर उन्नत किस्म के मत्स्य बीज प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया। इसी तरह कलेक्टर छिकारा ने ग्राम खट्टी पहुंचकर वाटरशेड अंतर्गत बनाये जा रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस तालाब का गहरीकरण कराया गया है।

यहां निस्तारी के लिए पुरुष एवं महिलाओं के लिए दो अलग-अलग पचरी का निर्माण कराया जायेगा। तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण किया जायेगा। तालाब तक आने के लिए मिट्टी से निर्मित सड़क का निर्माण कराया गया है। इस दौरान कलेक्टर अमृत सरोवर के पास पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि संदीप भोई, जनपद सीईओ नरसिंग ध्रुव मौजूद थे।
