पीपरछेड़ी गांव मे तेंदुआ का आतंक लगातार बढ़ती जा रही है।

मुड़ागांव(कोरासी) :- ग्राम पीपरछेड़ी में आये दिन शाम ढलते हि गांव मे तेंदुआ का आतंक लगातार बढ़ती जा रही है।आये दिन रात्रि में जंगली जानवर तेंदुआ घरों में घुसकर मवेशियों का शिकार कर रहे हैं। गांव मे शाम ढलते लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।शाम को लोग घरों में दुबक जाते हैं।लोग काफी डरे सहमे हुए हैं।शुक्रवार रात्रि हेमलाल के घर से गाय को गाय कोठा से उठाकर ले जाने की कोशिश की लेकिन नहीं उठा पाये और वहीं पर शरीर के आधे हिस्से को खाकर चले गए।पीपरछेडी पहाड़ से लगा हुआ है। जहां आये दिन जंगली जानवर दिखाई देते है। गांव मे हर रोज जंगली जानवरों का आना जाना रहता जिससे गांव मे शाम होते हि गांव के सभी घरो का दरवाजा बंद हो जाता गांव के लोग जंगली जानवरों की आंतक से डरे समहे हुए है।