अंतिम संस्कार के लिए कापसी डिपो में जलाऊ लकड़ी नही ग्रामीण बांदे डिपो से जलाऊ लकड़ी का प्रबंध कर रहे–

बिप्लब कुण्डू

पखांजुर :- कापसी वन परिक्षेत्र अंतर्गत उपभोक्ता डिपो कापसी, पखांजूर, बड़गांव में जलाऊ लकड़ियां खत्म हो गई है। यह तक की अंतिम संस्कार के लिए भी लकड़ियां नही मिल पा रही है। शकाकुल परिवार शव के दाह संस्कार करने के लिए काफी परेशान हो रहे है। बरसात के मौसम होने के वजह से जलाऊ लकड़ियो के खोज में ग्रामीण भटक रहे है। कापसी में सोमेंद्र अधिकारी के माता जी के निधन होने पर जलाऊ लकड़ी नही मिल पाई। ज्ञात हो की कापसी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत 50 से 60 गांव आते है लेकिन कभी भी डीपो में जलाऊ लकड़ियां उपलब्ध नहीं रहती इसके अलावा बड़गांव पखांजूर में भी शोकाकुल परिवार वाले लकड़ी की तलाश में दर दर की ठोकरें खाते है। वन विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं को गोलमोल जबाब देते है। कापसी के ग्रामीण वर्तमान में अंतिम संस्कार के लिए जलाऊ लकड़ी का प्रबंध बांदे वन परिक्षेत्र से कर रहे है जो को कापसी से 30 किमी दूर है। वन विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के कारण ग्रामीणों को अधिक परेशानी हो रही है मानो कापसी वन परिक्षेत्र के अधिकारियों का समस्या के प्रति कोई वास्ता न हो वो अपनी नैतिक जिम्मेदारी से भागते नजर आ रहे है। ग्रामीण 2 हजार रुपए गाड़ी किराए कर बांदे जाकर अंतिम संस्कार के लिए जलाऊ लकड़ी का प्रबंध कर रहे है। बांदे में जलाऊ लकड़ी का मूल्य 1 घन मीटर 900 रुपए लिया जाता है तो कापसी में इसके विपरित मनमाना तरीके से 23 से 25 रुपए लिया जाता है इसके बदले ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की टोकन पर्ची नही दिया जाता है।
जन चौपाल में की गई शिकायत नहीं हुआ समाधान ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग के अधिकारियों को जलाऊ लकड़ी की समस्या के प्रति ध्यान आकर्षण कराया लेकिन विभाग द्वारा कभी मसले को गंभीरता से नहीं लिया। कापसी में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जलाऊ लकड़ी की समस्या कों दुर करने लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था जिसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी एच.एस उईके ने कहा कई बार वन मंडलाधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर को कापसी वन परिक्षेत्र के लिए जलाऊ लकड़ी का प्रबंध करने की मांग किया गया है। डीएफओ पश्चिम वन मंडल भानुप्रतापपुर ने कहा की वन मंडल में उपभोक्ता डिपो के लिए जलाऊ लकड़ी की कमी है। जल्द सभी डिपो में जलाऊ लकड़ी की व्यवस्था कर दी जाएगी।