उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित
राजिम। गत दिनों ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन जनपद पंचायत फिंगेश्वर द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम क्षेत्र के विधायक अमितेश शुक्ला थे वही अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू ने किया इस अवसर पर कोरोना काल में काल में ऑनलाइन क्लास एवं मोहल्ला क्लास लेकर शिक्षकों ने जो उत्कृष्ट कार्य किया है उसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रुप से धनीराम साहू प्रधान पाठक बोरीद पूरनलाल साहू बिजली भागचंद चतुर्वेदी सहायक शिक्षक भेंडरी अमित शर्मा सहायक शिक्षक विनोद कुमार साहू शिक्षक चैतरा उत्तम कुमार साहू सहायक शिक्षकों को मुख्य अतिथि ने श्रीफल प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ फिंगेश्वर ने जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सराहना की है संघ ने कहा ऐसे आयोजनों से अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है
