*शिक्षकों ने क्रमोन्नति,पुरानी पेंशन बहाल हेतु चलाया ट्वीटर अभियान
राजिम,,,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों की ज्वलंत विषय हमारा मिशन, क्रमोन्नति -पेंशन बहाली के विषय पर 23 मार्च को दोपहर 2:30 से 5:30 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मांग का एक विशेष अभियान ” हमारा मिशन,क्रमोन्नति-पुरानी पेंशन ” चलाते हुए हजारो शिक्षकों ने ट्वीटर* *व फेसबुक में पोस्ट कर जनघोषणा पत्र में किए गए वादों को याद दिलाया।वही 6 बजे तक हजारो शिक्षकों ने टैग कर क्रमोन्नति व पुरानी पेंशन की मांग की।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा,संयोजक सुधीर प्रधान,सचिव मनोज सनाढ्य,उपाध्यक्ष देवनाथ साहू,डॉ कोमल वैष्णव,कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक,सह सचिव विनोद सिन्हा, संयुक्त सचिव यशवंत बघेल,प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू व जिला संयोजक आरिफ मेमन ने कहा कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा “हमारा* *मिशन,क्रमोन्नति-पेंशन”अभियान के तहत शहीद भगतसिंह को श्रद्धाजंलि देते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी करने व बाजार आधारित एन पी एस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की ।मांग को सरकार तक पहुंचाने तथा जनघोषणा पत्र में किए गए वादों को याद दिलाने मुख्यमंत्री जी को टैग करते हुए प्रदेश के हजारों एल बी संवर्ग के शिक्षक ट्वीटर व फेसबुक में पोस्ट करके अधिकार अभियान चलाया। एल बी संवर्ग में जागरूकता व एकजुटता कासंदेश देते हुए कर्मचारी अपनी मांग को मुख्यमंत्री तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाया। उक्त टीचर्स एसोसिएशन गरियाबंद की ओर से ट्वीट कर क्रमोन्नति व पुरानी पेंशन बहाली की मांग करने वालो में आई टी सेल गिरीश शर्मा,जिला संयोजक भुवन यदु,अवनीश पात्र, छन्नूसिन्हा,घनश्यामदिवाकर,दिनेश्वर साहू,नंद रामटेके,दिनेश निर्मलकर, नितिन बखारिया,ब्लाक संयोजक परमेश्वर निर्मलकर, हुलस साहू,संतोष साहू लतीफ खान,टिकेंद्र यदु,उमेश यदु किरण साहू,प्रह्लाद मेश्राम,डीहू रावत, मेश्राम,कमलेशबघेल,विनोद साहू,सुरेशकेला,मुकुंदकुटारे,शोभित वर्मा,भगवंत कुटारे व जिले के शिक्षक शामिल रहे।*
