जामगांव(फिंगेश्वर)-महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू
आज केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली सड़कों के संबंध में विस्तार से चर्चा किये
इस अवसर पर उन्होंने महासमुंद – बागबाहरा शहर के बाईपास मार्ग, बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण तथा गरियाबंद – देवभोग सड़क निर्माण हेतु लिखित ज्ञापन सौंपा जिस पर मंत्री जी ने समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया।
