*ब्लॉक कांग्रेस कुरुद ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
मुकेश कश्यप@कुरुद:- नगर पंचायत कुरुद में होने वाले आगामी वार्ड नम्बर 01के चुनाव की तैयारिया अपने चरम पर है।मतदाता सूची निर्माण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का कार्य भी चल रहा है।मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने एसडीएम कुरुद को ज्ञापन सौंपते हुए वंचित मतदाताओं के नाम को जोड़ने की अपील की।दावा आपत्ति के पश्चात जिन नामो को जोड़ने के लिए सहमति बनी थीं।उन नामो को मतदाता सूची से वंचित किया जा रहा है।जिसमे कुछ नए मतदाताओ के नाम दिए गए थे व कुछ नाम पिछले नगर पंचायत को वार्ड क्रमांक 01 के मतदाता सूची में शामिल थे,जिन्होंने मतदान किया था।अतः उन नामो को पुनः जोड़वाने के लिए एसडीएम से निवेदन किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम चन्द्राकर ,प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग कांग्रेस गिरीश साहू,ब्लॉक महामंत्री कृष्ण कुमार साहू,विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय ,युवा कांग्रेस महामंत्री भारतभूषण साहू,उत्त्तम साहू,अशोक साहू,सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहू,प्रदीप साहू,मुकेश कश्यप उपस्थित थे।
