*आमजनों को निशुल्क कानूनी सलाह देने अधिवक्ता रमेश पांडेय ने किया कानूनी सलाह केंद्र का शुभारंभ*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-तहसील कार्यालय कुरूद में आमजनो को निःशुल्क कानूनी सलाह सहजता से प्राप्त हो इसके लिए सुविधा केंद्र के रूप में सलाह केंद्र का शुभारंभ किया गया है l संचालक अधिवक्ता रमेश पांडेय ने बताया कि जन सेवा ही प्रभु सेवा है।इस केंद्र के माध्यम से आम जनता को विभिन्न प्रकार की कानूनी सलाह निःशुल्क दिया जाएगा जिससे कोई भी व्यक्ति आर्थिक रूप से असक्षम होने से न्याय प्राप्त करने से वंचित ना हो। वही इस केंद्र के माध्यम से विभिन्न प्रकार के राजस्व व न्यायालीन समस्याओ का समाधान सस्ता सहज व सुलभ रूप से प्राप्त होगा l
नगर पंचायत कुरुद वार्ड नम्बर 8 निवासी अधिवक्ता रमेश पांडेय पिछले काफी समय से सक्रिय एवं समर्पित भाव से पीड़ित एवं निराशाओं से जूझ रहे जनसामान्य को निशुल्क एवं आवश्यक कानूनी सलाह देकर जनसेवा में सहभागी बन रहे है।
पेशे से वकील रमेश जी पिछले क़ई वर्षों से कुरुद और आसपास के ग्रामीण अंचल में अपनी कुशल एवं निष्पक्ष ,बेबाक अंदाज में न्यायिक मामलों में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में आगे रहे है।
उन्होंने चर्चा करते हुए बताया कि वे वर्तमान में तहसील कार्यालय कुरुद में एक जनसेवा से जुड़ा केंद्र का निर्माण किये है,जिसमे निशुल्क कानूनी सलाह जरूरी लोगो को प्रदान कर रहे है।जिसमे नामांतरण ,बंटवारा ,खाता विभाजन ,जमीन बिक्री-बैमाना , वसीयत , इकरार -नामा, सीमांकन, तबादलानामा , हकत्याग, दानपत्र ,क्षतिपूर्ति एवं राजस्व मामलों में विधिक सलाहकार के रूप में अपनी सक्रियता के साथ जनसेवा में सहभागी बन रहे है।कार्यालयीन समय मे मुलाकात कर अपनी समस्याओं का निशुल्क निराकरण पा सकते है।
शुभारंभ अवसर पर कुरुद नगर के जनप्रतिनिधि रजत चंद्राकर,आशीष शर्मा ,मनीष साहू ,मनोज अग्रवाल ,घनश्याम चंद्राकर ,उत्तम साहू, कृष्णा साहू, संतोष प्रजापति, अशोक साहू ,तुकेश साहू ,भारत भूषण साहू ,मुकेश कश्यप ,लव चंद्राकर ,चंद्रकांत चंद्राकर, तुलसी साहू, गोपाल सतनामी, घनश्याम साहू ,अंशुमन साहू व अधिवक्ता लिपिक प्रदीप साहू उपस्थित रहे l
