मेरठ :- मेरठ में देश की अग्रणी साहित्य संस्था हिन्दी साहित्य अकादमी ने एक कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 2 जुलाई को आईआईएमटी यूनिवर्सिटी माल रोड के सभागार में किया गया। जिसमें पूरे देश भर से चुनकर 21 नवकवियों को इस सम्मान के लिए चुना गया और काव्यपाठ के लिए आमंत्रित किया गया था। इन्ही पूरे देश के चुने 21 कवियों में भरतपुर जिले के कामां कस्बे के कवि डी के जैन मित्तल (वाह भाई वाह फेम) को भी इस समारोह में सम्मानित होने का आमंत्रण मिला था। मौका था कृत संकल्पित संस्था हिंदी साहित्य अकादमी के मेरठ संभाग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह रविवार को आईआईएमटी विश्वविद्यालय में मयराष्ट्र नवरत्न काव्य चेतना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और राष्ट्रीय कवि डॉ. हरिओम पंवार ने कवि डी के जैन मित्तल सहित 21 कवियों को सम्मानित किया।

जिसमें देश की सर्वाधिक लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ अनामिका जैन अंबर, डॉ सौरभ जैन सुमन, डॉ हरिओम पंवार, उत्तरप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर एवं आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के एमडी मयंक अग्रवाल के द्वारा कवि डी के जैन मित्तल को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, अंगवस्त्र, पुस्तक आदि प्रदान कर “मयराष्ट्र नवरत्न काव्य चेतना सम्मान” से अलंकृत किया गया। जिससे उनके चाहने वाले प्रशंसकों, परिवारजनों, रिश्तेदारों ने बधाइयां प्रेषित की है। इससे पहले सत्र की शुरुआत डॉ. अनामिका जैन अंबर ने सरस्वती वंदना के साथ की। उद्घाटन सत्र का संचालन हास्य कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने किया।आईआईएमटी के एमडी मयंक अग्रवाल, कवि आशीष अनल, कवि गुणवीर राणा, हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन, सुमन, मंजू दीक्षित, मनमोहन भल्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मानित किए गए 21 कवियों का काव्य पाठ तीन सत्रों में हुआ। सभी कवियों को डॉ. हरिओम पंवार, डॉ. अनामिका जैन अंबर डॉ. गुरमीत राणा, सौरभ जैन, संजीव, मुकेश, ईश्वर चंद्र गंभीर जैसे दिग्गज कवियों ने सुना और सराहा।
डॉ. हरिओम पंवार ने कहा कि मेरे 50 वर्ष से अधिक के कवि सम्मेलन के कॅरिअर में इतना पवित्र कार्यक्रम आयोजित होते नहीं देखा। मैं हिंदी साहित्य अकादमी का ऋणी हूं। हिंदी साहित्य अकादमी के मेरठ संभाग के अध्यक्ष कवि मनमोहन भल्ला ने सभी नवकवियों का मेरठ में विशेष सहयोग रहा। स्वागत करते हुए कहा के ये कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है, जिसमे बड़े और स्थापित कवि नवकवियों को सुन रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उमंग गोयल, वेद ठाकुर, नीतीश राजपूत, गुरमीत गुनी दमदार बनारसी, राहुल जैन, नीलम मिश्रा, क्षमा गुप्ता, उदिता शर्मा, नंदिनी रस्तोगी का सहयोग रहा।
