राजिम :- छत्तीसगढ़ निषाद समाज प्रदेश युवा प्रकोष्ठ कार्यकारणी की बैठक रायपुरा महादेव घाट स्थित निषाद समाज के राम जनकी मंदिर परिसर में हुई यह जानकारी युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर ने दी। और बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि निषाद समाज के सरक्षक व मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर सभी को काम करना होगा। समाज के लिए युवा आगे आए ओर एकजुट होकर काम करें। समाज में मेघावी बच्चों का सम्मान समारोह सहित आगे की गतिविधियों पर चर्चा हुई। जिले के सदस्यों को मेघावी बच्चों की सूची मंगाई गई। साथ ही आगे भी सक्रिय रूप से कई गतिविधिया को आयोजित करने पर जोर दिया गया।

महासचिव मनोहर लाल निषाद ने युवाओं का हौशला बढाया, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर ने भी संग़ठन की मजबूती पर ज़ोर दिया। उमाशंकर विनायक प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, मनीषा निषाद प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपा ध्यक्ष, दीपक कैवर्त प्रदेश युवा महासचिव, पुनाराद निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिव लखन निषाद , प्रवेश केवट प्रदेश युवा प्रचार सचिव, भोला राम निषाद, मीना निषाद, जयंती निषाद, मदन लाल निषाद, नोहर निषाद, साधु राम निषाद, प्रहलाद निषाद, प्रेम दत्त निषाद, विनायक धुरंधर राम निषाद, सुख चंद निषाद, मुकेश निषाद, खेमराज निषाद, विष्णु राम निषाद, तोरन निषाद, विकास कुमार, मनोज निषाद, लक्ष्मी प्रसाद निषाद, लोकेश निषाद, गिरीश निषाद, शीला निषाद, गोविंद केवट, अजय केवट, राम प्रसाद केवट, रवि केवट, सहित युवा कार्यकर्ता गन उपस्थित थे।
