
राजिम :- तथा इस वर्ष जो बच्चे कक्षा पहिली में प्रवेश लिए है उन सभी बच्चो का विद्यारंभ संस्कार कराया गया।विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार साहू ने पर्व पूजन कराते हुए कहा कि इस संस्कार के द्वारा बालक बालिकाओं में ज्ञान के प्रति जिज्ञासा डालने की कोशिश की जाती है। साथ ही उनमें सामाजिक और नैतिक गुण के वास की भी प्रार्थना की जाती है।

इस संस्कार में सबसे पहले गणेश जी, गुरु, देवी सरस्वती सहित लेखनी, दवात, स्लेट कापी की पूजन की जाती है। संस्था के प्रधान पाठक आशा ध्रुव ने कहा कि हमारे प्रथम गुरु माता पिता है फिर शिक्षक हमारे गुरु है उसके बाद हमारे जीवन को संवारने वाले हमारे आध्यामिक गुरु होते है।बच्चो ने अपने गुरुजनों का तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।कार्यक्रम वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ।साथ ही शिक्षक विजय कुमार महोबिया, शिक्षिका अराधना नाग, भारती साहू, सफाई कर्मचारी बालकीन सोनवानी, का विशेष योगदान रहा।
