
तखतपुर :- गुरु पूर्णिमा पर दीप महायज्ञ, गायत्री परिवार अमोरा के तत्वाधान में सामुदायिक भवन अमोरा जिला मुंगेली में आज गुरु पूजन एवं दीप महायज्ञ समूह साधना उपरांत किया गया इस अवसर पर मुख्य यजमान व्यास नारायण सुरेश कुमार राहुल अतुल डेड सेना दिनेश कुमार साहू सुनील मानिकपुरी एवं महिला मंडल की माताएं बहने बड़ी संख्या में सामुदायिक भवन में उपस्थित हुई। और सामूहिक गायत्री महामंत्र साधना उपरांत यज्ञ का आयोजन किया गया ग्राम अमोरा में हरित सरोवर अंतर्गत लगाए गए पौधे बड़ी संख्या में अब वृक्ष हो गए हैं इस वर्ष भी वर्षा ऋतु में बड़ी संख्या में पौधारोपण एवं संरक्षण तथा समूह साधना हेतु गायत्री परिवार के परिजनों को आग्रह किया गया। यज्ञ का संचालन, करते हुए संकल्प अवसर पर गुरु माता और गुरु की कृपा प्राप्त करने का जीवन का मूल उद्देश्य बनाया जाना चाहिए हर्ष के लिए केवल एकमात्र उपाय है, गुरु के प्रति गुरु के कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पण की भावना का विकास करना जब तक गुरु के प्रति समर्पण की भावना नहीं होती उनकी कृपा प्रेरणा प्राप्त नहीं की जा सकती यह विचार गायत्री परिवार तखतपुर से पहुंचे युग पुरोहित नारायण प्रसाद पाली द्वारा संदेश प्रस्तुत करते हुए कहा, गुरु का ज्ञान ही परम ज्ञान है गुरु का ज्ञान ही ब्रह्म ज्ञान है गुरु के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही विचार क्रांति अभियान है।
