वार्ड क्रमांक 1 में आयुष्मान कार्ड बनाने लगा शिविर*

*वार्ड क्रमांक 1 में आयुष्मान कार्ड बनाने लगा
शिविर*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-आयुष्मान भारत योजना खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत गत प्रदेश सरकार द्वारा आपके द्वारा आयुष्मान अभियान चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत बीपीएल तथा एपीएल परिवारो का शासन द्वारा इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने सभी च्वाइस सेंटरों में निःशुल्क पंजीकृत किया जा रहा है। च्वाइस सेंटरों में भीड़ और सर्वर प्रॉब्लम की समस्या को देखते हुए मुहल्लों में भी शिविर के माध्यम से पंजीकृत किया जा रहा है।इसी तारतम्य में आज नगर के वार्ड क्रमांक 1 में शिविर लगा लोगो को आयुष्मान भारत योजना से वार्डवासियों को रूबरू करा पंजीकरण कराया गया।इस अवसर पर सभापति मनीष साहू, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, अशोक साहू, तुकेश साहू, मोहन साहू, संतराम, हीरा, गोलू सहित वार्ड के हितग्राही उपस्थित रहे।