पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की।
बालोद – पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बालोद विनय कुमार साहू के पर्यवेक्षण में सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं साइबर सेल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की गई तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। परिसर में अनावश्यक सामग्री एवं कचरे को हटाकर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
🧹 सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बालोद पुलिस द्वारा स्वच्छता, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के साथ-साथ आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
