लोक सेवा आयोग की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर युवा मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान तेज*

*लोक सेवा आयोग की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर युवा मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान तेज*

 

गरियाबंद।। पीएससी में हो रहे गड़बड़ी को ले कर जिले एवं मंडल के सभी पदाधिकरियों एवं कर्यकर्ता के साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में हो रहे घोटाले से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर महामहिम राज्यपाल जी के नाम से 10 सूत्रीय मांग को लेकर मंडल स्तर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का हस्ताक्षर महाभियान का आयोजन किया गया है जिसमे मुख्य रूप से भाजयुमो गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू जी, आशीष साहू, स्थाई आमंत्रित सदस्य मनीष साहू, जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू जी ने समस्त युवाओ को पीएससी घोटाले एवं 10 सूत्री मांगों को लेकर रूबरू कराया गया साथ ही सभी महाविद्यालयीन एवं विद्यालयीन छात्र छात्राओं से उनका समर्थन किया जिसमें क्षेत्र के युवा एवं विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया मनीष ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खेल रही है जो छत्तीसगढ़ के युवाओ का भविष्य को बहुत ही बड़ी क्षति है उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष आकाश राजपूत,उपाध्यक्ष मनीष साहू,महामंत्री संजय साहू, मण्डल मंत्री प्रकाश यदु, मण्डल सह मीडिया प्रभारी प्रकाश साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य मोनू साहू,आदि कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।