*पोड़ में सामूहिक आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न, 
राजिम,,साहू समाज द्वारा निर्मित कर्मा माता मंदिर में मूर्ति स्थापना के 21 वी वर्षगाँठ के अवसर पर ग्राम पोड़ में 15 मार्च सोमवार को साहू समाज के तत्वावधान में सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए सामूहिक आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छ ग शासन व अध्यक्षता धनेंद्र साहू विधायक अभनपुर ने किया।वही विशिष्ट अतिथि के रूप में ममता साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक महासभा,चंद्रशेखर साहू पूर्व मंत्री,देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ,भेखराम साहू तहसील साहू संघ,देवनंदिनी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर चन्द्रकला ध्रुव सदस्य जिला पंचायत रायपुर,कुंदन बघेल अध्यक्ष नगर पंचायत अभनपुर मेघनाथ साहू वरिष्ठ समाज सेवी,वीरेंद्र साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज खोरपा, व्यासनारायन साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज अभनपुर,परदेशी राम साहू अध्यक्ष नगर साहू समाज नवापारा,डॉ उत्तम साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर व ओमप्रकाश साहू सरपंच ग्राम पंचायत पोंड उपस्थित थे।इस अवसर पर साहू समाज द्वारा विवाह कराए गए तीन जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की गई।इसके बाद अतिथियों द्वारा मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक एकजुटता, एकता,संस्कार,नशापान से दूर रहने के साथ साथ शिक्षा पर जोर देने की अपील की गई।वही कार्यक्रम के दौरान 80 वर्ष के बुजुर्गों के सम्मान के साथ साथ दसवी-बारहवीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेन वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर ब्रह्मानंद साहू, चंद्रहास साहू,मेघनाथ साहू,मालिकराम साहू,संतलाल साहू,मतवार साहू,पूरन लाल साहू,मनीष साहू, गोपाल शंकर साहू,भुवन साहू,रामकुमार हिरवानी,संजय साहू,गुहाराम साहू,स्वजातीय बंधु व ग्रामवासी उपस्थित थे।*
