भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल धमतरी में किया गया

यशवंत गिरी गोस्वामी — धमतरी — महेश गागड़ा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। जिसमें जरूरतमंद मरीज आजू राम साहू के लिए नितिन प्रजापति युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य,चंद्रकांत साहू के लिए रामकृष्ण ध्रुव, रमैटिन बाई साहू के लिए निखिल,चंद्रकांत मिश्रा के लिए सत्येंद्र पटेल, तनुजा के लिए चैतराम साहू, कमली बाई के लिए देवराज आदि ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी कीर्तन मीनपाल ने कहा युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है।रक्तदान के प्रति जो भ्रांतियां फैली हुई है उसे दूर करने के लिए समय-समय पर इस प्रकार का आयोजन किया जाते रहना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार का कोई कमजोरी नहीं आता बल्कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में एक नई ऊर्जा और नए रक्त का निर्माण होता है। भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य नितिन प्रजापति ने बताया की रक्तदान हम सबको नियमित रूप से हर 3 माह में करना चाहिए जिसे जरूरतमंद मरीजों को समय में रक्त मिल सके।रक्त के कमी से किसी मरीज की मौत ना हो इसके लिए हम सब को आगे आकर रक्तदान के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहना चाहिए।भाजयुमो नेता गुड्डा रजक ने कहा कि रक्तदान को महादान के रूप में माना गया है । जिसके माध्यम से हम लोगो की सेवा कर सकते हैं ।और युवाओ से अपील किया कि हम सभी को कम से कम अपने जन्मदिन के अवसर पर एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।इस कार्यक्रम में उपस्थित आकाश पांडे जिला मीडिया प्रभारी , शिवनारायण साहू,चंद्रशेखर राजपूत,ईश्वर बैद,गोपू साहू आदि ।
