भाजयुमो ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने रिकेश साहू, आशीष साहू प्रेमलाल टोडर जिला मंत्री तो वही लिकेश्वर साहू को मिला सह सोसलमीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजयुमो ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने रिकेश साहू, आशीष साहू

प्रेमलाल टोडर जिला मंत्री तो वही लिकेश्वर साहू को मिला सह सोसलमीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल।

जामगांव(फिंगेश्वर)-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री पवन साय, भाजयुमो के प्रदेशअध्यक्ष अमित साहू के अनुमति एवं जिला प्रभारी राकेश यादव, जिलाध्यक्ष राजेश साहू के सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगीराज कश्यप ने भाजयुमो के जिला कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमे ग्राम पीपरछेड़ी के लोकप्रिय युवा कार्यकर्ता एवं पूर्व विस्तारक आशीष साहू को गरियाबंद भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, वही फिंगेश्वर मण्डल के ऊर्जावान कार्यकर्ता प्रेमलाल टोडर को जिला मंत्री तो पथर्रा निवासी सक्रिय कार्यकर्ता लिकेश्वर साहू को सह सोसल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दायित्व मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि हमे संगठन ने जो दायित्व दिया है उसे पूरी निष्ठा,लगन से निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु हम सभी दृढ़ संकल्पित है।हम सभी अभी से ही भिड़कर मिशन2023 के लिये कार्य करेंगे साथ ही वर्तमान कांग्रेस सरकार की नाकामी को जनता के बीच पहुँचाने का कार्य करेंगे जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सकें। जिला कार्यकारिणी की घोषणा होने पर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है जिला के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है जिसमे प्रमुख रूप से महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू जी, पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू जी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जी,किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा जी,  पूर्व कोशाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू जी,पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव चंद्राकर जी,जिला पंचायत सदस्य शेखर साहूजी, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा जी,महेश यादव,आशीष शर्मा,छाया राही, अंजू नायक,पूर्णिमा चन्द्राकर,देवकी साहू,मधु नत्थानी, अनिता यादव, सोम प्रकाश साहू,रूपसिंग साहू, आशीष शिंदे , भुनेश्वर साहू, रामूराम साहू, चंदन साहू,धमेंद्र ध्रुव, किरण सोनी,पूव जिलाध्यक्ष मुकेश दासवानी,पूर्व महामंत्री राजु साहू, किसान मोर्चा महामंत्री मनीष हरित,युगल समदरिया,रिंकू सचदेव,थानसिंग निषाद, तुषार कदम,मोंटू दुबे, नीरज शर्मा,पकलु ठाकुर, शरद यादव,सोमनाथ पटेल,विरेंद्र साहू, आशीष पाण्डेय,शरद यादव,लखन गोस्वामी,आकाश राजपूत,मोहनीश ठाकुर,राजू साहू,प्रकाश यदु, मुकेश साहू, बलराम साहू, छगन साहू,डिगेश सिन्हा,ओमकार यदु, पुखराज साहू,भागवत साहू,लोमस तारक, अनिल साहू,हेमंत निर्लमकर, चंद्रहास साहू, प्रकाश साहू, लिलेश साहू, मनीष साहू, टीकम साहू, मोहित साहू,नूतन देवांगन, वैभव सोनी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बधाई देते हुवे इनके उज्वल भविष्य की कामना की है।