
दंतेवाड़ा :- थाना बचेली क्षेत्रान्तर्गत मालगाड़ी को रोक कर इंजन में आग लगाने व 02 वायरलेस सेट लूटने की घटना में शामिल 01 माओवादी गिरफ़्तार। 22 फरवरी 2022 के लगभग 20: 35 बजे बचेली व भांसी के बीच माओवादी द्वारा रेल पटरी में नक्सली बैनर लगाकर मालगाड़ी को रोक कर इंजन में आग लगाया व 02 शासकीय वायरलेस सेट को लूटा गया था। उक्त अपराध पर थाना बचेली में अप. क्र. 15/2022 धारा 147,148,149,506 (बी), 395,435 भा द वि, 25,27 आर्म्स एक्ट, 150,151 रेल्वे अधि., 13(1), 38(2), 39(2) वि.वि.क्रि.नि.अधि., धारा 8 (1), (3), (5) छ.ग. विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, लो सं नु नि अधि की धारा 3 के तहत पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। उक्त प्रकरण में शामिल आरोपियों की पता तलाश हेतु लगातार क्षेत्र में गस्त सर्च की जा रही थी कि 21.5.2023 को थाना बचेली पुलिस द्वारा 01 संदिग्ध व्यक्ति को बचेली व भांसी के बीच रेल्वे पटरी की रेकी करते हुए पकड़ा गया। विस्तृत पूछताछ करने पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम सोनू कारम पिता स्व मंगू कारम उम्र 28 वर्ष निवासी पटेलपारा डुमरीपालनार, थाना गंगालूर जिला बीजापुर, का होना व माओवादी संगठन में मिलिशिया प्लाटून कमांडर के पद पर कार्य करना व उक्त घटना में शामिल होना बताने पर 21.05.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिला किया गया है। क्षेत्र में लगातार गश्त सर्च कर घटना में संलिप्त अन्य माओवादी एवं संदिग्ध लोगों की पता-तलाश एवं पूछताछ की जा रही हैं।
