करनाल:-बिन्दर शर्मा। इन्द्री

करनाल :- पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस की सीआईए टू की टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होनें दिनांक 13 नवम्बर 2022 को सैक्टर-12 करनाल स्थित संडे सैल में से टेंट की 70 मेज चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। निरीक्षक मोहनलाल के नेतृत्व में कार्य करते हुए सीआईए टू की टीम द्वारा आरोपी टीपाल उर्फ टिंकू पुत्र बिसम्बर सिंह वासी इन्द्रा कॉलोनी बांसो गेट करनाल व कुलदीप पुत्र सुरेश कुमार वासी गली न., 5 बसंत विहार करनाल को विश्वसनीय सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 70 मेज व वारदात में इस्तेमाल एक पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ में जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कुलदीप का भी मॉडल टाउन करनाल में टेंट का काम है। आरोपी कुलदीप ने दूसरे आरोपी के साथ मिलकर संडे सेल करनाल से 70 मेज चोरी कर ली थी। ताकि आरोपी इन मेजों को अपने टेंट के काम में प्रयोग कर सके और मौका लगते ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच सके। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी कुलदीप एक आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, आबकारी अधिनियम व सट्टा खेलने के तीन मामले दर्ज हैं। इस वारदात के संबंध में शिकायकर्ता संजीव पुत्र बिशम्बर वासी जुण्डला गेट करनाल ने दिनांक 14 नवम्बर 2023 को पुलिस थाना सिविल लाईन में एक शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि वह टेंट का काम करता है और संडे सैल में किराये पर टेंट की मेज लगाने का करता है। उसने संडे सैल में अपनी 70 मेज किराये पर लगाई थी। जिनको कोई अज्ञात आरोपी चोरी करके ले गया। शिकायतकर्ता के अनुसार मेजों की कीमत करीब 1.19 लाख रूप्ये थी। इस संबंध में शिकायतकर्ता के ब्यान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में मुकदमा नम्बर 950 दिनांक 14 नवम्बर 2022 धारा 379 भा.द.स. के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
