पोंड के झोलाछाप डॉक्टर रोशन निर्मलकर कर रहा है शासन के नियमो के विरूद्ध अवैध क्लीनिक का संचालन
कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ भीड़ इकठ्ठा कर धक्का मुक्की कर किया दुर्व्यवहार
दिया देख लेने की धमकी
सच लिखने वाले की जान पर बनी परेशानी
परमेश्वर कुमार साहू ,12 मार्च 2021
लगातार खबर व कार्यवाही से बौखलाई झोलाछाप डॉक्टर ने कवरेज करने वाले पत्रकारों पर हमले व दुर्व्यवहार कर जता दिया कि वे अपने अवैध काम पर रोक लगाने वाले पर कुछ भी कुत्सित प्रयास करने से बाज नहीं आएंगे।
इन सबके के पीछे पांडुका क्षेत्र के छूटभैया नेताओं व झोलाछाप डॉक्टरों के सरगनावो के मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता । लोकतंत्र के चौथे आधार स्तंभ व सच को उजागर करने वाले पत्रकारों पर दबाव बनाने झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा कुछ शातिर लोगो को आड़े हाथ लेकर दबाव बनाने का जो प्रयास किया गया वो काफी निंदनीय है
बता दे की खबर गंगा द्वारा जिले में अवैध रूप से शासन के सारे नियमो को दरकिनार कर अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टरों पर लगातार मुहिम चला रहा है।जिस पर जिला स्वास्थ विभाग की टीम लगतार कार्यवाही भी कर रहा है।वहीं आज खबर गंगा की टीम गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के ग्राम पोंड में शाम को झोलाछाप डॉक्टर रोशन निर्मलकर के किलिनिक में पड़ताल करने पहुंचा तब झोलाछाप डॉक्टर रोशन निरमलकर जो हाईकोर्ट व नर्सिंग होम एक्ट के नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए क्लीनिक का संचालन कर रहे है व प्रतिबंधित दवाई भी मरीजों को देकर मरीजों से फीस के नाम पर मनमानी वसूली करने वाले झोलाछाप डॉक्टर रोशन निर्मालकर व पोंड के उनके साथी झोलाछाप डॉक्टर दिनेश साहू को पत्रकारों का खबर कवरेज करना रास नहीं आया और अपने बेटो के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा कर पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की कर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।इतना ही नहीं पत्रकारों के मोटरसाइकिल की चाबी व उनकी मोबाइल को भी तोड़फोड़ किया और कुछ देर तक बंधक भी बना कर रखा।मामले में अपने ऊपर भारी पड़ता देख पत्रकारों को अपने ऊपर खबर न छापने व आस पास न दिखने की धमकी देकर छोड़ दिया गया।और उक्त झोलाछाप डॉक्टर द्वारा पत्रकारों को खबर छपने पर जान से मारने की धमकी भी देते हुए है झोलाछाप डाक्टर रोशन निमलकर ने कहा कि साला बेटा तुम लोग बहुत खबर छाप रहे हो तुमको तो देख लूंगा।इस पूरे कृत्य में झोलाछाप डॉक्टर रोशन निर्मलकर और दिनेश साहू के बेटे अपने गुर्गों को साथ में लेकर भीड़ बढाकर पत्रकारों को कमरे में बंद करने का भी प्रयास किया लेकिन कुछ प्रबुद्ध लोगो की आड़े के वजह से नाकमयाब रहे। यहा तक पुलिस को बुलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस आने से डाक्टर की पॉलपट्टी खुला जाता क्योंकि झोलाछाप डॉक्टर खुद विभाग को धोखे में रखकर अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे है यही डर में पुलिस को बुलाने से कतराने लगे।इस पूरे मामले पर डाक्टरों के संघ के कुछ सदस्यों ने अनैतिक बताते हुए झोलाछाप डॉक्टर के कृत्य को घोर निंदा की है।वहीं जिला चिकित्सा अधिकारी नवरत्न को भी इसकी जानकारी देने पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।हालांकि अब इस मामले कि शिकायत अब उच्च स्वास्थ विभाग व गरियाबंद पुलिस कप्तान से भी किया जाएगा।
बताना लाजमी है कि गरियाबंद जिले में हजारों की तादाद में झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय है जो पैसों की लालच में मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है।जिसको लेकर लगातार खबर प्रकाशित किया जा रहा है।जिसको लेकर झोलाछाप डॉक्टर अपना गुट बना रहे है और पत्रकारों पर षडयंत्र करने का प्रयास कर रहे है।इस पूरे मामले में पांडुका के आस पास गांव सांकरा में कुछ बीजेपी के छुटभैय नेता है जो फर्जी झोलाछाप डॉक्टर के साथ हाथ मिलाकर पत्रकारों पर षडयंत्र करने योजना बना रहे हैं।ये वही छुटभैया नेता है जो क्षेत्र का सबसे बड़ा मुरूम कोचिया है जो मुरूम के अवैध धंधे में संलिप्त है जिसके कारण चमचमाती गाडियां और बंगले देखने को मिलता है।ये कथित झोलाछाप डॉक्टर और मुरूम कोचिया सच दिखाने वाले पत्रकार को लंबा निपटाने की बात कहने से गुरेज नहीं करता।लेकिन खबर गंगा लगातार सच दिखाएगा और अवैध कार्य को उजागर करेगा।
