भुनेश्वर नाथ महादेव में शिवरात्रि पर विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक

भुनेश्वर नाथ महादेव में शिवरात्रि पर विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक

राजिम। धर्म नगरी राजिम के थानापारा में स्थित प्राचीन भुनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चार महा अभिषेक रात्रि 9:00 बजे से दूसरे दिन प्रातः 8:00 बजे तक महा अभिषेक किया गया। पंडित देवेंद्र तिवारी तथा देव नारायण तिवारी ने अभिषेक संपन्न कराया इस मंदिर के पुजारी शेष नारायण शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष यहां पर यह पर्व चार अभिषेक विशेष सिंगार के साथ रात्रि जागरण किया जाता है व्रत धारण करने वाले श्रद्धालु लोग व्रत रखकर अभिषेक में भाग लेकर रात्रि जागरण करते हैं तत्पश्चात प्रसादी ग्रहण करके अपने आप को धन्य महसूस करते हैं । यह शिवलिंग स्वयंभू है,
रात्रि जागरण करने वाले श्रद्धालुओं में राम नारायण मिश्रा नवीन पांडे संतोष शर्मा मुन्ना सेठ जोगी निषाद शिव पांडे सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित थे।