राजहरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी के कब्जे से 32 नग पौवा शोले देशी प्लेन शराब तथा एक ग्रे रंग का सोल्ड स्कूटी वाहन को  किया गया जप्त 

पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में सीएसपी राजहरा  विकास पाटले के मार्गदर्शन राजहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30-10-2026 को संध्या पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्ली राजहरा पुलिया के पास एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर लोगो को शराब ‍बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के रेड कार्यवाही कर आरोपी शंकर सुरेन्द्र पिता पवन सुरेन्द्र उम्र 28 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 2 पंडरदल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) के कब्जे से मौके पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखा 32 नग पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रूपये एवं शराब बिक्री की नगदी रकम 490 रूपये जुमला कीमती 3050 रूपये की संपत्ती को जप्त कर आरोपी शंकर सुरेन्द्र के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल बालोद मे निरूध्द किया गया है ।

नाम आरोपी – शंकर सुरेन्द्र पिता पवन सुरेन्द्र उम्र 28 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 2 पंडरदल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)

जप्त संपंत्ति – 

एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखा 32 नग पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रूपये एवं शराब बिक्री की नगदी रकम 490 रूपये जुमला कीमती 3050 रूपये

राजहरा पुलिस की नागरिकों से अपील –

01 अवैध शराब बिक्री, जुआ सट्टा, गांजा बिक्री , नसीली दवाई जैसे अवैध गतिविधियों मे संलिप्त न रहें ।

02 अवैध गतिविधियों मे संलिप्त पाये जाने पर होगी सक्त कार्यवाही, जाना पड सकता है जेल ।

पुलिस थाना मो0न0 9479192058